एक शर्त पर गोविंदा को माफ करने को तैयार हैं पत्नी सुनीता आहूजा, कहा-''अगर वो सुधर जाए और हमारे हिसाब से..
Wednesday, Feb 18, 2026-02:09 PM (IST)
मुंबई. एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह कई बार अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात करती नजर आई हैं। हालांकि, एक्टर कई बार इन आरोपों पर अपनी सफाई दे चुके हैं। वहीं, अब हाल ही में फिर सुनीता अपने पति की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक व्लॉग में कुछ पत्रकारों को बुलाया और उनसे बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह गोविंदा को माफ करने के लिए तैयार हैं।

सुनीता आहूजा ने कहा- आपको शायद पता ना हो, गोविंदा मेरे बचपन का प्यार हैं। अगर वो सुधर जाए और हमारे हिसाब से रहे तो मैं माफ कर दूंगी उसे। मुझे ये सब जो न्यूज में आ रहा है, नहीं सुनना है।

उन्होंने आगे कहा, “यह सब झेलने की उम्र नहीं है। मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं। इस समय हर महिला को अपने पति और बच्चों के सहयोग की जरूरत होती है क्योंकि हमारा मन अस्थिर हो जाता है। हमें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो हमसे प्यार करे और हमें तनाव न दे।”

एक्सट्रा मैरिटल के आरोपों पर क्या बोले थे गोविंदा?
बता दें, कुछ दिनों पहले गोविंदा ने पत्नी के चीटिंग के आरोपों पर कहा था- कब नहीं लगा आरोप मुझपर? जो आरोप लगा रहा है मेरे बचपन का प्यार है। प्यार के मामले में ये कभी सही नहीं रहा। अब जो प्यार हो रहा है किसी के सोचने के मुताबिक ये बुढ़ापा है।'
बता दें, गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। शादी के बाद कपल ने दो बच्चों- बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा का स्वागत किया था।
