शिल्पा शेट्टी की इस आडटफिट को देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी, लोग बोले- राजा युद्ध के लिए तैयार...
Saturday, Mar 29, 2025-12:19 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : फैशन की दुनिया में कभी नया ट्रेंड तो कभी अजीबोगरीब लुक्स सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी लोग हैरान होते हैं, तो कभी मजाक उड़ाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही शिल्पा शेट्टी के साथ हुआ। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए, जिसमें वह अपनी साड़ी के ऊपर कवच जैसा कुछ पहनकर दिख रही थीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस लुक पर मजेदार और फनी कमेंट्स किए, जिनसे उनका यह लुक चर्चा में आ गया।
शिल्पा शेट्टी का फिटनेस और स्टाइल
शिल्पा शेट्टी की उम्र 49 साल है, लेकिन उनकी फिटनेस और लुक्स को देखकर किसी को भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं हो सकता। दो बच्चों की मां होने के बावजूद उन्होंने अपनी सेहत और फिटनेस का खास ध्यान रखा है। यही वजह है कि लोग उनके आकर्षक फिगर के कायल हैं। हाल ही में उन्होंने एक फैशन शो में रैम्प वॉक किया, जहां वह शो स्टॉपर के तौर पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ग्रे कलर की सफेद धारी वाली साड़ी पहनी थी, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रही थी।
शिल्पा शेट्टी का 'योद्धा' लुक
शिल्पा शेट्टी के इस खास लुक में कुछ अलग ही नजर आ रहा था। बैक स्टेज की एक झलक में वह कवच पहने नजर आ रही थीं और उनके हाथों में कड़े और बाजू में सांप के आकार का बाजूबंद था। इसके अलावा, एक वीडियो में वह अनलोम-विलोम करते हुए भी दिखाई दीं। शिल्पा ने इस लुक को कैप्शन में तलवार चलाने के मोड में बताया था, जो एक योद्धा वाले लुक को दर्शाता है।
सोशल मीडिया पर शिल्पा के लुक पर मजेदार रिएक्शन
शिल्पा के इस योद्धा लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, 'यह सुरक्षा कवच पहन कर आप किस रणभूमि की ओर जा रही हैं, देवी जी?' वहीं एक ने इसे 'बाहुबली ड्रेस' करार दिया। एक अन्य ने लिखा, 'हे कवच धारी, ये लो तलवार!' किसी ने मजाक करते हुए पूछा, 'लड़ाई कैसी रही?' एक यूजर ने तो यह भी कहा कि शिल्पा शेट्टी 21 साल की लग रही हैं। एक और ने इसे 'बुलेट प्रूफ जैकेट' बताया। वहीं, किसी ने यह कहा कि यह 'युद्ध का ब्लाउज है, जो राजा युद्ध में जाने से पहले पहनते थे।' और एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी का ट्रेंड चल रहा है, क्या पहन लिया है मैम?'
शिल्पा शेट्टी के इस नए लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और लोग इसे लेकर काफी चुटकी ले रहे हैं। हालांकि, शिल्पा ने अपनी फिटनेस और स्टाइल से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह किसी भी उम्र में आकर्षक और फैशनेबल रह सकती हैं।