मदर्स डे पर युवराज सिंह और हेजल कीच ने शेयर किया बेटे के साथ प्यारा वीडियो, लाडले को सीने से लगाए नजर आया कपल
Sunday, May 08, 2022-05:09 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस हेजल कीच और उनके पति युवराज सिंह और जनवरी 2022 में पेरेंट्स बने थे। कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी। युवराज ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। हाल ही में मदर्स डे के खास मौके पर युवराज और हेजल ने बेटे के साथ फोटोशूट का एक प्यार वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है पहले पूर्व ऑलराउंडर युवराज और हेजल अस्पताल में नजर आ रहे हैं। युवराज ने बेटे को गोद में लिया हुआ है। कुछ तस्वीरों में युवराज बेटे को सीने से लगाए दिखाई दे रहे हैं। एक में युवराज ने बेटे को सीने से लगाया हुआ है और हेजल ने पति के कंधे पर सिर रखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में हेजल ने बेटे को सीने से लगाया हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हेजल ने अपने 9 महीने की जर्नी के बारे में बताया है और मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें इससे पहले हेजल ने इंस्टा स्टोरी में बेटे की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। हेजल ने बेटे के चेहरे पर इमोजी लगाई हुई थी। युवराज और हेजल ने साल 2016 में शादी की थी और 2022 में कपल ने बेटे का स्वागत किया।