उपेन और मुझे शादी की जल्दी नहीं: करिश्मा
Sunday, Dec 20, 2015-12:01 PM (IST)

मुंबई: टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना मॉडल उपेन पटेल के साथ अपने प्रतिबद्ध रिश्ते को लेकर खुश हैं लेकिन उनका कहना है कि उन्हें शादी करने की जल्दी नहीं है। दोनों ने पिछले वर्ष रियलिटी शो ‘बिग बॉस’’ के सीजन आठ में एक दूसरे के साथ डेटिंग शुरू की था।
इस वर्ष की शुरआत में डांस शो ‘‘नच बलिए 7’’ में उपेन ने करिश्मा को प्रपोज किया था जिसके बाद उन्होंने सगाई कर ली। दोनों इस शो में प्रतिभागी थे।
करिश्मा ने को बताया, ‘‘अभी, हम बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं....शादी कहीं दूर नहीं भागी जा रही है। यह हमारे लिए अंतिम चीज नहीं है। एेसा नहीं है कि हमारे संबंध को शादी परिभाषित करेगी। हम एक प्रतिबद्ध रिश्ते में हैं। देखते हैं कि भविष्य में हमारे लिए क्या है। किसी को भी शादी करने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होती है क्योंकि यह एक दिन की चीज नहीं है।’’ वर्तमान में दोनों ‘‘एमटीवी लव स्कूल’’ नाम के शो में नजर आ रहे हैं।