अभिनेता प्राण की पत्नी शुक्ला सिकंद का निधन

Monday, Mar 28, 2016-11:18 AM (IST)

मुंबई: अभिनेता दिवंगत प्राण की पत्नी शुक्ला सिकंद का आज निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।  उनके पुत्र सुनील ने आज पीटीआई को बताया, ‘‘उम्र संबंधी तकलीफों के कारण देर रात ढ़ाई बजे घर पर उनका निधन हो गया।’’

93 वर्षीय प्राण का निधन वर्ष 2013 में शहर के एक अस्पताल में हुआ था। उनके परिवार में एक बेटी पिंकी और दो पुत्र अरविन्द तथा सुनील हैं।  प्राण ने अपने करियर की शुरूआत पंजाबी फिल्मों में हीरो के रूप में की थी, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उन्होंने विलेन के रूप में बड़ा नाम कमाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News