‘आंखें’ फिल्म की दुपट्टा गर्ल अब दिखती हैं बेहद HOT, फिगर और खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें
Friday, Dec 29, 2017-01:27 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड की हसीनाएं सुंदर और हॉट दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती। इसकी चाह में एक्ट्रैस लाखों रुपए खर्च करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। इतने रुपये खर्च करने के बाद प्लास्टिक सर्जरी की मदद से उनको अपने मन मुताबिक रूप मिल जाता है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ हसीनाएं एेसी हैं जिनको सर्जरी की ज़रुरत नहीं पड़ती।
एेसी ही एक हसीना हैं जिन्होंने गोविंदा और चंकी पांडे की फिल्म ‘आंखें’ में काम किया। इस फिल्म में चंकी और गोविंदा ने मिलकर कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया था।इसके अलावा फिल्म में दोनों के अॉपोजिट दो हीरोइनें थीं जिनका नाम रागेश्वरी और रितु शिवपुरी था। इस फिल्म के बाद एक्ट्रैस रितु शिवपुरी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो गया था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इतने साल के बाद भी रितु की खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। आज भी रितु उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं जितनी वह कई सालों पहले दिखा करती थीं। उम्र बढ़ने के बाद भी रितु ने अपने फिगर को मेनटेन कर के रखा है। उनकी फिटनेस और खूबसूरती के आगे आज की एक्ट्रेस फीकी नज़र आती हैं।
बता दें कि रितु ने वैसे तो बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी लेकिन ‘आंखें’ उनकी सबसे हिट फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म का एक गाना तो इतना मशहूर हुआ कि आज भी लोग उस गाने को गुनगुनाते हैं।
फिल्म के गाने ‘ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता’ में रितु ने अपनी अदाओं से लाखों लोगों का दिल चुरा लिया। रितु शिवपुरी का जन्म 22 जनवरी 1975 को हुआ था। 42 साल की उम्र होने के बावजूद आप उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकते।
आज भी वह बेहद ही हॉट और खूबसूरत नज़र आती हैं। मात्र 19 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया था. साल 1994 में आई ‘आंखें’ उनकी पहली फिल्म थी। फिल्मों के अलावा रितु ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ में ‘बा’ का किरदार निभाने वाली सुधा शिवपुरी की बेटी हैं। फिलहाल रितु छोटे पर्दे पर सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में भी काम कर चुकी हैं।