छपरी लोगों का फेवरेट त्योहार है होली... फराह खान के कमेंट पर भड़के यूजर्स-माफी मांगो वरना जनता जवाब देगी

Friday, Feb 21, 2025-12:51 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान इस वक्त 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रही हैं। वह शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने शो के दौरान हिन्दुओं के त्योहार  होली को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसपर यूजर्स भड़क गए।

 

PunjabKesari

फराह ने कहा था कि सारे छपरी लोगों का फेवरेट फेस्टिवल होली होता है। यह कमेंट यूजर्स को नागवार गुजरा और वो फराह को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

यह एक BTS वीडियो है जिसमें पीछे एक्टर गौरव खन्ना और शेफ विकास खन्ना आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं फराह खान कैमरे में देखकर कह रही हैं-'सारे छपरी लोगों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है। ये याद रखना।'

PunjabKesari

 


फराह के इस कमेंट पर उनकी खूब किरकिरी हो रही है। कुछ यूजर्स ने जहां इसे वाहियात बताया तो वहीं कुछ ने फराह खान से माफी मांगने की डिमांड की। एक यूजर ने लिखा- 'होली को 'छपरी लड़कों' का त्योहार बताने वाली फराह खान में हिम्मत है तो यही ज्ञान ईद पर भी दे! हिंदू त्योहारों का अपमान करना सेक्युलरिज़्म नहीं, मानसिक दिवालियापन है। माफी मांगो, वरना जनता जवाब देना जानती है।' देखें यूजर्स के ट्वीट..

PunjabKesari

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News