'कभी-कभी मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं' पत्नी और बेटे के लिए अर्जुन बिजलानी का इमोशनल वीडियो, शादी में दरार या Bigg Boss 19 के लिए PR स्टंट!
Friday, Aug 22, 2025-10:12 AM (IST)

मुंबई: एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कारण है उनका क्रिप्टिक वीडियो जिसमें एक्टर को ‘मुश्किल फैसला' लेने के ऊपर बात करते देखा जा सकता है।वीडियो में अर्जुन बिजलानी कहते हैं कि वो अपनी पत्नी और बेटे से बहुत प्यार करते हैं जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया है हालांकि जिंदगी में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं जब मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं।
अर्जुन ने कहा कि वो किसी वजह से अलग रास्ता चुन रहे हैं। उन्होंने मीडिया से भी अटकलें लगाने को मना किया है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में दिल टूटने वाली इमोजी लगाई है।
अब अर्जुन बिजलानी के इस इमोशनल वीडियो पर फैंस के साथ साथ सेलिब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं। इस क्रिप्टिक वीडियो के बाद फैंस ने ये अटकलें लगाना भी शुरू कर दिया है कि क्या वो अपनी पत्नी नेहा स्वामी से तलाक ले रहे हैं। हालांकि, वीडियो की असल वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।