PICS: नेहा पेंडसे ने 35 की उम्र में बाॅयफ्रेंड संग की शादी,नऊवारी साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं दुल्हन
Sunday, Jan 05, 2020-03:52 PM (IST)

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 12' की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में बाॅयफ्रेंड शार्दुल सिंह से शादी रचाई। नेहा ने पुणे में परिवार के करीबी लोग और दोस्तों की मजूदगी में शादी रचाई। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
सामने आईं इन तस्वीरों में नेहा पिंक शेड के ट्रेडिशनल कपड़े, मराठी नोज रिंग, कुंदन ज्वैलरी, माथे पर बिंदी पहने खूबसूरत लग रही हैं। नेहा परफेक्ट मराठी दुल्हन लग रही हैं।
वहीं उनके पति शेरवानी में हैंडसम दिख रहे हैं। इसके अलावा नेहा की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस फुल मराठी लुक और सिंहासन स्टाइल चेयर पर बैठीं किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं।
शनिवार को उनकी संगीत सेरेमनी की तस्वीरेंसामने आई थी। इनमें नेहा और शार्दुल दोनों मल्टीकलर आउटफिट में नजर आए। उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज में भी नेहा मराठी पारंपरिक लुक में नजर आईं थी। सभी फंक्शंस से पहले घर में ग्रहमुख पूजा हुई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी फिल्मों मे काम कर चुकी हैं। नेहा ने कैप्टन हाउस से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। नेहा को असली पहचान 'May I Come in Madam' से मिली थी। नेहा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो मराठी फिल्म 'जून' में सिद्धार्थ मेनन के साथ नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
‘हाउसफुल 2’ फेम शाजान पदमसी ने बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, आइवरी कलर के लहंगे में बनी खूबसूरत दुल्हन
