पूल में गर्लफ्रेंड संग इश्क़ की डुबकियां लगाते दिखे अध्ययन सुमन, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

Monday, Nov 25, 2019-04:55 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का डेस्क। शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। अध्ययन ने अपनी गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा के साथ कुछ इंस्टाग्राम फोटोज अपलोड किए हैं और उन्हें फैंस से इंट्रोड्यूज करवाया है। देखें तस्वीरें:

PunjabKesari, Adhyayan Suman Images
पूल में एक साथ लेटे हुए कपल मायरा और अध्ययन सुमन अपनी खूबसूरत तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

PunjabKesari, Adhyayan Suman Images

मायरा स्पिल्ट्सविला की एक्स कंटेस्टेंट हैं। शो में वह पार्टनर अंशुमन मल्होत्रा के साथ शामिल हुईं। लेकिन पिछले काफी वक्त से वह अध्ययन के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में हैं।

PunjabKesari, Adhyayan Suman Images

कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहता है तो दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह एक खास रिश्ता है और इस फेज़ को वह इंजॉय कर रही हैं। अध्ययन के साथ उनके फ्यूचर प्लान्स भी हैं, लेकिन वह कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मायरा इस समय सावधान इंडिया, फीयर फाइल्स, ड्रीम गर्ल और भंवर जैसे शोज में दिख चुकी हैं। 


Edited By

Akash sikarwar

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News