विभु राघवे के बाद अब इस दिग्गज फिल्ममेकर की कैंसर ने ली जान, 55 साल की उम्र में विनोद छाबड़ा का निधन

Thursday, Jun 05, 2025-06:22 PM (IST)

 मुंबई.  फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्ममेकर विनोद छाबड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका आज 5 जून को कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 55 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। बीते दिनों टीवी एक्टर विभु राघवे का भी कैंसर से निधन हो गया था। अब दिग्गज फिल्ममेकर के भी कैंसर से निधन होने के कारण हर कोई बेहद सदमे में हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहा है।

PunjabKesari

शोक की लहर दौड़ गई। विनोद छाबड़ा का निधन मुंबई में हुआ। 55 साल की उम्र में विनोद ने दुनिया को अलविदा कह दिया। विनोद छाबड़ा के निधन की खबर से फैंस और उनके चाहने वाले दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में टीवी एक्टर विभू राघव का भी कैंसर से निधन हुआ था।

PunjabKesari

 

फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार आज 5 जून को ही किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए परिवार ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि बहुत दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि अब हमारे पापा इस दुनिया में नहीं रहे। आज 5 जून को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई में ही उन्हें अखिरी विदाई दी जाएगी। 


बता दें, विनोद छाबड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड में ही नाम कमाया, बल्कि उन्होंने मलयालम, तमिल और तेलुगु, बंगाली सहित 20 से ज्यादा भाषाओं की फिल्में बनाई हैं। करीब 40 साल से विनोद छाबड़ा इंडस्ट्री में काम कर रहे थे और उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News