मैं नहीं सुधरूंगा...''संतरा छीलकर खाते हैं या जूस निकालकर'' PM मोदी के बाद अक्षय कुमार ने अब महाराष्ट्र के CM से पूछा निराला सवाल
Wednesday, Oct 08, 2025-12:03 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार एक बार फिर किसी राजनेता का इंटरव्यू करने के बाद चर्चाओं में आ गए हैं। अक्षय ने 2019 के आम चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू किया था।बातचीत के दौरान, एक्टर ने मोदी से पूछा था कि उन्हें आम कैसे खाना पसंद है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उन्हें खूब ट्रोल किया गया। वहीं अब एक बार फिर अक्षय कुमार ने उसी पल को फिर से दोहराया है लेकिन इस बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ, जहां उन्होंने मजाक में फडणवीस से भी ऐसा ही एक बेतुका सवाल पूछा।
FCCI फ्रेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान, दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई, जिससे उपस्थित लोग काफी खुश हुए। इस बीच अक्षय ने उनसे कहा, 'सर, मैंने मोदी जी से एक सवाल किया था कि 'आप आम कैसे खाते हैं?' तो लोगों ने मजाक उड़ाया था। लेकिन सर मैं नहीं सुधरूंगा।'
नागपुर के संतरों के लिए बेहद मशहूर होने का जिक्र करते हुए अक्षय ने देवेंद्र फडणवीस से पूछा-'सर, आपको संतरे अच्छे लगते हैं?' जब मुख्यमंत्री ने हां में जवाब दिया तो एक्टर ने आगे पूछा कि क्या वह उन्हें पूरा खाना पसंद करेंगे या जूस बनाकर। उन्होंने बताया- 'मैं आपको एक और तरीका बताता हूं आप संतरे को बिना छीले आधा काट लें, थोड़ा नमक छिड़कें और आम की तरह खाएं। उन्होंने बताया कि सिर्फ नागपुर के ओजी ही इस तरीके को जानते हैं।'
akshay to maharashtra cm : “i won’t change! i once asked modi ji how he eats mangoes… and today, i’m asking you — how do you eat oranges?”
— 𝙎𝙬𝙚𝙩𝙖 (@Swetaakkian) October 7, 2025
— CLASSIC AKSHAY KUMAR HUMOR 😭 #AkshayKumar pic.twitter.com/s9lWyAMDXR
बता दें कि FICCI फ्रेम्स का 25 वां संस्करण 7-8 अक्टूबर, 2025 को मुंबई में आयोजित हो रहा है। अपनी रजत जयंती मनाते हुए, यह दो दिवसीय कार्यक्रम भारत और दुनिया भर के उद्योग जगत के अग्रणी और दूरदर्शी लोगों को मीडिया परिदृश्य को आकार देने के 25 सालों के मौके पर किया जा रहा है।