26/11 बरसीः ''हम नहीं भूले हैं..मुंबई हमले में जान गंवाने वाले वीर जवानों को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Saturday, Nov 26, 2022-01:32 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 26/11...14 वर्ष पहले आज ही के दिन मुंबई ताज होटल में आतंकवादी हमले से पूरा देश दहल उठा था। आज भी जब उस मंजर की झलक सामने आती है तो दिल दहल उठता है। मुंबई हमले की आज 14वीं बरसी पर बॉलीवुड स्टार्स ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है।  

PunjabKesari


26/11 में जान गंवाने वाले शहीदों को नमन करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, 'मुंबई आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने 26/11 के हमले में 14 वर्ष पहले अपना बलिदान दिया। हम नहीं भूले हैं।' इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें 22 वीरगति को प्राप्त अधिकारियों को देखा जा सकता है। 

PunjabKesari


अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा- कभी नहीं भूल सकते 26/11

PunjabKesari


एक्ट्रेस रवीना टंडन ने उस हमले की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, कभी माफ नहीं करेंगे, कभी नहीं भूलेंगे #26/11


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News