70th Filmfare Awards 2025: बेस्ट एक्ट्रेस बनीं आलिया भट्ट तो अभिषेक बच्चन-कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

Sunday, Oct 12, 2025-01:26 PM (IST)

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपनी मौजूदगी से रात को यादगार बना दिया। इस ग्रैंड नाइट की मेजबानी शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने मिलकर की। शानदार परफॉर्मेंस, हंसी-मजाक और भावनाओं से भरे पलों के बीच कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया। तो आइए जानते हैं, किस सितारे ने कौनसा अवॉर्ड अपने नाम किया।

इस साल ‘लापता लेडीज’ और ‘किल’ जैसी फिल्मों का दबदबा देखने को मिला। वहीं आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने अपने दमदार अभिनय से बेस्ट एक्टिंग कैटेगरी में जीत दर्ज की।

 

फिल्मफेयर 2025 की मुख्य झलकियां

बेस्ट फिल्म: लापता लेडीज

 

बेस्ट डायरेक्टर: किरण राव (लापता लेडीज)


बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स चॉइस): आई वांट टू टॉक (शूजित सरकार)


बेस्ट एक्टिंग के विजेता


बेस्ट एक्टर (मेल):
अभिषेक बच्चन – आई वांट टू टॉक

PunjabKesari

 

 

कार्तिक आर्यन – चंदू चैंपियन

 

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स चॉइस): राजकुमार राव (श्रीकांत)
 

बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल): 
आलिया भट्ट -जिगरा

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स चॉइस): प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)

सपोर्टिंग रोल और डेब्यू कैटेगरी

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): रवि किशन (लापता लेडीज)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीमेल): छाया कदम (लापता लेडीज)


बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर:
 आदित्य सुहास जांभले (आर्टिकल 370)
 कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल): 
लक्ष्य (किल)

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (फीमेल): 
नितांशी गोयल (लापता लेडीज)

म्यूजिक और टेक्निकल कैटेगरी के विजेता

बेस्ट म्यूजिक एलबम: राम संपत (लापता लेडीज)

बेस्ट लिरिक्स: प्रशांत पांडे-"सजनी" (लापता लेडीज)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह – "सजनी" (लापता लेडीज)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): मधुबंती बागची – "आज की रात" (स्त्री 2)

बेस्ट एक्शन: सीयॉन्ग ओह और परवेज शेख (किल)

बेस्ट स्टोरी: आदित्य धर और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370) 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News