''इन माय मम्माज किचन'' में हुई घटना! कुकिंग करने चली आलिया भट्ट.. एप्पल क्रम्बल बनाते हुए जला हाथ, मां सोनी ने दिया ऐसा रिएक्शन
Tuesday, Apr 08, 2025-03:36 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों फिल्मों के साथ कुकिंग पर भी काफी ध्यान दे रही हैं।एक्ट्रेस अपनी मां से खाना बनाना सीख रही हैं। जिसकी वीडियोज अक्सर वो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एप्पल क्रम्बल बनाते हुए दिखाई दी लेकिन इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया जिसमें एक्ट्रेस का हाथ जल गया।
आलिया भट्ट ने ये वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस की मां किचन में नजर आती है। तभी आलिया वहां आती और कहती हैं कि मुझे बनाने दो। इसके बाद दोनों मिलकर एप्पल क्रम्बल बनाती हुई नजर आती हैं। तभी कुछ ऐसा होता है कि आलिया का हाथ जल जाता है। दरअसल, एक्ट्रेस गलती से एप्पल क्रम्बल रखी गर्म ट्रे को ही छू लेती हैं जिसकी वजह से उनका हाथ जल जाता है।
आलिया का हाथ जलते ही एक्ट्रेस की मां एकदम परेशान हो जाती है औऱ तुरंत एक्ट्रेस के हाथ को ठंडे पानी में डाल देती हैं। आलिया के लिए मां सोनी राजदान का ऐसा प्यार देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते हुए दिखे।सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- ‘इसके लिए मैंने अपना हाथ जलाया..’
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया बहुत जल्द संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाली हैं जो साल 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया की पाइपलाइन में फिल्म 'अल्फा' भी है जो इसी साल रिलीज होगी।