आलिया ने बहन शाहीन को लिखी इमोशनल चिट्ठी, कहा- सॉरी, मैं तुम्हें समझ नहीं पाई

Sunday, Oct 14, 2018-11:30 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया ने एक चिट्ठी लिखकर अपनी बड़ी बहन शाहीन भट्ट से माफी मांगी है। दरअसल, शाहीन लंबे समय तक डिप्रेशन में समय गुजार चुकी हैं। वीडियो की शुरुआत में आलिया और शाहीन के बचपन दिनों को दिखाया गया है जिसमें दोनों बहनें अपनी मां सोनी राजदान के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

आलिया वीडियो में बहन शाहीन से कह रही हैं कि वो उन्हें कभी समझ ही नहीं पाईं।डिप्रेशन के कारण वो कितनी तकलीफ में थीं ये वो जान ही नहीं पाईं। अपनी बहन की तकलीफों के बारे में आलिया को तब पता चला जब शाहीन अपनी पहली किताब लिखी। चिट्ठी लिखते समय आलिया काफी इमोशनल नजर आईं। बात शेयर करते हुए कई बार उनकी आंखों में आंसू निकले। चिट्ठी लिखते हुए आलिया ने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 

PunjabKesari

बता दें कि शाहीन पिछले कुछ समय से इन्सोम्निया डिसऑर्डर का शिकार हैं और उन्होंने कई रातें बिना सोए केवल बातचीत करके बिताई हैं। वह बेहद मुश्किल के साथ अपने डिप्रेशन को लेकर फैमिली में खुली हैं और इसके लिए थैरपी सेशन भी अटेंड कर रही हैं। इतना ही नहीं शाहीन 2-13 साल की उम्र में सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी हैं। ये बात उन्होंने खुद एक आर्ट‍िकल लिखकर बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह एक से ज्यादा बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। 

PunjabKesari


Neha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News