पत्नी आलिया संग लंदन में रणबीर कपूर का वेकेशन, फैन संग पोज देते की तस्वीरें वायरल

Friday, Jul 11, 2025-12:57 PM (IST)


मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों 'रामायण' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही नितेश तिवारी ने 'रामायण' का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया था जिसमें भगवान राम बने रणबीर की झलक देखने को मिली थी। टीजर में साउथ स्टार यश की भी रावण के किरदार में छोटी सी झलक दिखाई दी थी।  'रामायण' के टीजर को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला लेकिन काम से ब्रेक मिलते ही रणबीर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ लंदन में वेकेशन मनाने निकल पड़े हैं। कपल ने तो अपने वेकेशन से कोई तस्वीर शेयर नहीं की लेकिन एक फैन ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है।  

PunjabKesari

तस्वीर में, रणबीर कपूर ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में बेहद हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने ब्राउन चेल्सी शूज़ भी पहने थे। वहीं आलिया भट्ट ने ब्लैक आउटफिट के ऊपर लॉन्ग ग्रे ब्लेज़र पहना हुआ था। दोनों फैन संग पोज दे रहे हैं। 

PunjabKesari

वहीं बात करें 'रामायण' के टीजर की तो इसकी शुरुआत ब्रह्मा, विष्णु और शिव की त्रिमूर्ति के साथ की जाती है। एनिमेशन के साथ, वीडियो में ‘ 'रामायण'  के किरदारों का परिचय दिया गया है, भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई। सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश को दिखाया गया।  'रामायण' दो पार्ट्स में रिलीज़ होगी।पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News