अंबानी की होने वाली बहू राधिका के हाथों में लगी अनंत के नाम की मेहंदी, 'घर मोरे परदेसिया' पर किया झूमकर डांस

Wednesday, Jan 18, 2023-01:06 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के साल 2022 का अंत जश्न मनाते हुए हुआ था, वहीं नए साल 2023 की शुरुआत भी जश्न के साथ ही हुई। दिसंबर 2022 में मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत की राधिका मर्चेंट संग सगाई हुई थी, जिसके बाद उन्होंने सेलिब्रेटीज को ग्रैंड पार्टी दी। वहीं अब नए साल की शुरूआत में मुकेश अपनी बहू को घर ला रहे हैं। जी हां, मुकेश और नीता के बेटे अनंत अंबानी इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच राधिका की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


राधिका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंबानी फैमिली की होने वाली बहू पिंक कलर के लहंगे में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। गले में नेकलेस, माथे पर मांग टीका और कानों में बड़े-बड़े झुमके उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। मेहंदी लगवाते हुए राधिका मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। उन्होंने हाथों पर भर-भर के पिया अनंत के नाम की मेहंदी लगाई है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 

PunjabKesari
 


वहीं एक वायरल हो रहे वीडियो में राधिका अपनी मेहंदी सेरेमनी में 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर झूमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आस-पास बैठे सभी लोग उनका डांस देख तालियां बजा रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें कि राधिका मर्चेंट एक अच्छी डांसर हैं। उन्होंने 8 सालों तक भरतनाट्यम सीखा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by E24 Bollywood (@e24official)

बताते चले, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका से 29 दिसंबर, 2022 को सगाई की थी। उनकी सगाई राजस्थान के नाथद्वारा मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News