''ये सालों पुराना मामला..गैर जमानती वॉरंट जारी होने पर अमीषा पटेल ने तोड़ी अपनी चुप्पी, कहा-झूठे आरोप लगाकर..

Tuesday, Feb 17, 2026-10:42 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक 9 साल पुराने मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट ने एक्ट्रेस से खिलाफ धोखाखड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। वहीं, अब इन सबके बीच अमीशा पटेल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस मामले को पुराना और सुलझा हुआ बताया है।

 

गैर जमानती वॉरंट जारी होने की खबरों पर अमीषा ने प्रतिक्रिया देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- “मीडिया रिपोर्ट्स में पवन वर्मा द्वारा मुरादाबाद में कुछ कार्यवाही किए जाने का जिक्र है। मैं सभी को सूचित करना चाहती हूं कि यह बहुत पुराना मामला है जो कई साल पहले का है, जिसमें पवन वर्मा ने सेटलमेंट डीड साइन की थी और पूरी तय राशि हासिल की थी। इसके बावजूद ऐसा लगता है कि उन्होंने झूठे आरोप लगाकर कार्यवाही शुरू की है। मेरे वकील इस शख्स के झूठ को बेनकाब करने के लिए उसके खिलाफ धोखाधड़ी की उचित क्रिमिनल प्रोसिडिंग्स शुरू कर रहे हैं, जबकि मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं और उन लोगों को नजरअंदाज करना चाहती हूं जो झूठे बहाने से ध्यान आकर्षित करने के लिए तमाशा खड़ा करते हैं।”

PunjabKesari

 

]

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला साल 2017 का है, जब उस वर्ष अमीषा पटेल ने  शादी में परफॉर्मेंस के लिए साढ़े 14 लाख रुपये लिए थे, लेकिन रकम लेने के बावजूद भी वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ मुरादाबाद निवासी पवन कुमार वर्मा (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक) ने केस दर्ज कराया था।


शिकायतकर्ता पवन के अनुसार, अमीषा पटेल ने 11 लाख रुपये  एडवांस मांगे, जिस पर पवन मान गए। बाद में शादी के दौरान अमीषा दिल्ली पहुंचीं और डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए 2 लाख रुपये और मांगने लगी और पवन कुमार ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर वह बिना बताए वापस लौट गईं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News