46 की अमीषा ने दी 26 की हसीनाओं को टक्कर, ग्रीन बिकिनी में हॉट लुक से उड़ाए फैंस के होश
Friday, Sep 16, 2022-01:47 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों बहरीन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से वह अपने बोल्ड वीडियोज शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं। अब हाल ही में 46 की अमीषा ने अपना एक सुपरहॉट वीडियो शेयर कर फैंस के होश उड़ा दिए हैं। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।
सामने आए वीडियो में अमीषा पटेल ग्रीन कलर की बिकिनी में कहर बरपा रही हैं। बिकिनी में उनकी क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। गले में पहनी एक्सेसरीज और कानों में राउंड शेप इयररिंग्स उन पर खूब जच रहे हैं। खुले बालों से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। छत की बालकनी में वह पानी पीते हुए दिलकश अदाएं दिखाती फैंस के खूब होश उड़ा रही हैं।
फैंस अमीषा की इन तस्वीरों पर हॉट, बॉडी गर्ल, हॉटेस्ट लुक, वाओ माय लव, अमेजिंग, इनका दिल तो बहुत बड़ा है, सकीना भाभी सो हॉट जैसे कमेंट कर रहे हैं।
काम की बात करें तो अमीषा पटेल जल्द ही फिल्म गदर 2 में नजर आएंगी, जिसमें एक बार फिर उन्हें एक्टर सनी देओल के साथ देखा जाएगा।