शादी के पहले अनिल का खर्चा उठाती थीं उनकी पत्नी, तस्वीरें देख लोगों ने कहा था माँ-बेटे की जोड़ी

Wednesday, Oct 10, 2018-12:22 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी दमदार एक्टिंग और लुक के लोग दीवाने हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। लेकिन इस बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और अमिर एक्टर्स में से एक अनिल कभी बेरोजगार हुआ करते थे। उन्होंने अपने जीवन में काफी कठिनाइयां देखी हैं। 

PunjabKesari

अभी अनिल कपूर स्ट्रगल ही कर रहे थे कि उनकी लाइफ में जानी-मानी मॉडल सुनीता की एंट्री हुई। अनिल, सुनीता को देखकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं था। एक बार उनके दोस्तों ने अनिल को सुनीता का फोन नंबर दिया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे। एक बार हिम्मत करके अनिल ने सुनीता के सामने डेट पर जाने का प्रस्ताव रख दिया।

PunjabKesari

सुनीता ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। अनिल उस समय सुनीता से बस में मिलने आया करते थे और उसका भी खर्च उनकी सुनीता दिया करती थी। अनिल उस समय बेरोजगार थे और अपने खर्चों को पूरा करने के लिए मुश्किल से पैसे कमाते थे। सुनीता के परिवार वाले अनिल को उस समय पसन्द नही किया करते थे लेकिन बाद में वह उनकी शादी के लिए राजी हो गए।

PunjabKesari

वैसे अनिल अपने पत्नी के साथ बहुत कम दिखाई देते हैं। जानकारी के मुताबिक अनिल ने अपनी पत्नी के साथ कुछ फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसको देखकर उनके फैंस ने दोनों की जोड़ी को मां बेटी की जोड़ी बना दिया था। इतना ही ये बात अनिल खुद भी एक शो में बता चुके हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि अनिल का जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, महाराष्ट्र में हुआ था। अनिल कपूर भारतीय सिनेमा की इतनी बड़ी हस्ती हैं ‌कि उनके बारे में सभी जानते होंगे। वो फेमस फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। उनके बड़े भाई बोनी कपूर और छोटे भाई एक्टर संजय कपूर हैं। अनिल के भतीजे अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड एक्टर हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari


Neha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News