क्रीम कलर के लहंगे में दुल्हन बनीं अनुपम खेर की भतीजी वृंदा, लाडो रानी के सिर पर पल्लू सजाते दिखे एक्टर
Monday, Dec 27, 2021-12:37 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर के घर हाल ही में शादी की शहनाई बजी। अनुपम की भतीजी और उनके भाई राजू खेर की बेटी वृंदा खेर ने हाल ही में बाॅयफ्रेंड निपुन गांधी संग शादी रचाई। वृंदा खेर ने 26 दिसंबर 2021 को निपुन गांधी संग सात फेरे लिए। वृंदा खेर क्रीम कलर के लहंगे में दुल्हन बनीं। इस लहंगे को उन्होंने स्काई ब्लू के भारी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। अपने दुल्हन लुक को वृंदा खेर ने दो दुपट्टे से स्टाइल किया था।
लहंगे के मैचिंग दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर लिया था जबकि पेस्टल पिंक दुपट्टे को उन्होंने साइड पिन किया था। लहंगे के मैचिंग दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर लिया था, जबकि पेस्टल पिंक दुपट्टे को उन्होंने साइड पिन किया था।
स्काई ब्लू कलर का स्टेटमेंट लेयर्ड नेकलेस चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका व गोल्डन कलीरे दुल्हन बनीं वृंदा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। मिनिमल मेकअप में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दुल्हे राजा निपुन ने अपनी दुल्हनिया से मैच करते हुए आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने गोल्डल कलर का साफा पहना हुआ था। एक तस्वीर में अनुपम भतीजी के सिर पर पल्लू सजाते दिख रहे हैं।
वृंदा की शादी में खेर फैमिली के अलावा बहुत गिने चुने लोग ही शामिल हुए थे, जिसमें क्रिकेटर सुरेश रैना का भी नाम है।
इसके पहले अनुपम खेर ने 25 दिसंबर 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी भतीजी व एक्ट्रेस वृंदा खेर की सगाई सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे। इन फोटोज में आप वृंदा को खुशी से झूमते हुए देख सकते हैं।
अनुपम के भाई राजू खेर की बेटी वृंदा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक ब्लॉगर भी हैं। उन्हें फैशन और ब्यूटी से रिलेटेड ब्लॉग्स बनाना बेहद पसंद है। वहीं उनके होने वाले दूल्हे निपुन एक वेडिंग प्लानर हैं।