11 रन पर आउट हुए विराट कोहली तो ट्रोल हुई अनुष्का शर्मा, भड़के फैंस ने दिया करारा जवाब
Monday, Mar 03, 2025-04:23 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : अनुष्का शर्मा इन दिनों पर्दे से दूर हैं, लेकिन क्रिकेट स्टेडियम के बहुत करीब हैं। 2 मार्च को भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच था, जिसमें भारत ने 44 रन से जीत हासिल की। हालांकि, इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के खराब प्रदर्शन का कारण बताया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि विराट के जल्दी आउट होने के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
Anushka ko Stadium mein dekh kar hi Virat Kohli ka score pata chal gaya tha.😑#INDvsNZ pic.twitter.com/i7eerp3iJn
— Akanksha (@Akku204) March 2, 2025
विराट कोहली ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था और अपने करियर के 14,000 रन भी पूरे किए थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च के मैच में वह सिर्फ 11 रन ही बना पाए और 14 गेंदों पर आउट हो गए। इस दौरान अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद थीं, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह नहीं थीं। विराट कोहली को आउट होते हुए देखकर सोशल मीडिया पर अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह माथे पर हाथ फेरते हुए नजर आईं।
Those who are crying on Anushka's presence when Virat plays. This is for you all ! pic.twitter.com/mgtpU1WV4x
— ` (@Daksh_VKF) March 2, 2025
इस वीडियो के बाद कुछ आलोचकों ने विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का की मौजूदगी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं कुछ फैंस ने उनका बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, 'अनुष्का को स्टेडियम में देखकर ही विराट का स्कोर खराब हो गया था।' वहीं एक फैन ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जो लोग विराट के खराब खेल के लिए अनुष्का को दोष दे रहे हैं, उनके लिए यह वीडियो है जिसमें विराट शतक बनाते हुए अनुष्का के साथ नजर आ रहे थे।
the way virat and anushka reacted shows how perfect the catch was. pic.twitter.com/CQa3pyvcbE
— tanu (@Soft_eraaa) March 2, 2025
Virat got out, cameraman pans camera at Anushka, she is sad and Sidhhu in commentary goes, “sheesha ho ya dil ho, toot jaata hai” whattt 😂😂 pic.twitter.com/XR9rkON2BS
— Shubham2.0 (@bhav_paaji) March 2, 2025
इसके पहले, 2016 में भी विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था, 'जो लोग अनुष्का पर बार-बार हमले कर रहे हैं और नकारात्मक बातें फैला रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। खासकर उन लोगों को जो खुद को पढ़ा-लिखा समझते हैं। उन्हें दूसरों को दोष देने और उनका मजाक उड़ाने में शर्म आनी चाहिए। आखिरकार, उनका मेरे क्रिकेट के साथ क्या लेना-देना है? अनुष्का ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है और मेरे जीवन में पॉजिटिविटी लाने का काम किया है।'