रब्ब ने बना दी जोड़ी: पति विराट संग ग्लेन मैक्सवेल की वेडिंग पार्टी में पहुंची अनुष्का, Mrs Kohli के ट्रेडिशनल लुक ने चुराई लाइलाइट

Thursday, Apr 28, 2022-11:06 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के सबसे चर्चित कप्लस में से एक हैं। ये दोनों आज भी कपल गोल देने में पीछे नहीं रहते। फैंस भी 'विरुष्का' पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल,  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विदेशी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की शादी पिछले महीने 27 तारीख को हुई थी। एक महीने बाद आरसीबी कैंप में उनकी शादी की पार्टी आयोजित की गई।

PunjabKesari

इसी पार्टी में अनुष्का पति विराट संग पहुंची थी। ये तस्वीरें उसी पार्टी की है। इन तस्वीरों में कपल का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो अनुष्का पिंक फ्राॅक सूट में स्टनिंग दिख रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है। ईयरिंग्स और ओपन हेयर अनुष्का के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं विराट ब्लैक कुर्ता और व्हाइट चूड़ीदार पजामे में हैंडसम लग रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में दोनों कैमरे को देख मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। विरुष्का की इस तस्वीर को देख बस रब्ब ने बना दी जोड़ी लाइन जुबां पर आ रही है। फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

पर्सनल लाइफ की बात करें तो विराट और अनुष्का ने साल 2017 में गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी। शादी के करीब 3 साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को कपल ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम वामिका कोहली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखेंगी। ये क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस लगभग 3 साल बाद फिल्मों में वापसी करेंगी। 
 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News