गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस संग शादी के बंधन में बंधे अर्जुन कानूनगो, रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं सिंगर की दुल्हनिया

Thursday, Aug 11, 2022-12:12 PM (IST)

मुंबई. सिंगर अर्जुन कानूनगो अपनी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने 2020 में सगाई की थी। दो साल बाद अर्जुन और कार्ला हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में अर्जुन कानूनगो व्हाइट शेरवानी में नजर आ रही है। दूल्हे के लुक में सिंगर काफी जच रहे हैं। वहीं कार्ला डेनिस में दिखाई दे रही है। इसके साथ कार्ला ने जूलरी पहनी हुई है। कार्ला ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और गले में मंगलसूत्र पहना हुआ है। दोनों फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन और कार्ला एक-साथ काफी खुश लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kanungo (@fanungo_forever)

बता दें अर्जुन और कार्ला ने हिंदू रीति रिवाजों से शादी की है, दोनों की शादी महिला पंडित ने करवाई है। अर्जुन और कार्ला अगले साल वाइट वेडिंग करेंगे क्योंकि कार्ला क्रिश्चियन हैं।

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, इतना ही नहीं दोनों लिव इन में रहते थे। साल 2020 में अर्जुन ने कार्ला को प्रपोज किया था और 2 साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 
PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News