मलाइका की प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों पर अर्जुन ने किया रिएक्ट- नकारात्मकता फैलाना आसान..

Thursday, Jun 01, 2023-12:27 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते हैं। वहीं कभी भी एक-दूजे का स्टैंड लेने से कभी पीछे नहीं हटते। बीते साल नवंबर में मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद अर्जुन ने बिना तथ्यों की जांच किए गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की झूठी खबर चलाने पर एक प्रकाशन की क्लास भी लगाई थी। वहीं, अब हाल ही में  एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि मीडिया को कभी कुछ ऐसा नहीं करना चाहिए, जो उनकी जिंदगी को बदल सकता है।

 

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने कहा कि नकारात्मकता फैलाना आसान है क्योंकि इससे लोगों का ध्यान आकर्षित होता है और यह कुछ समय तक ऐसे ही बना रहता है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने कहा कि वह इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि सेलेब्स की पर्सनल लाइफ पर्सनल नहीं होती है और उन्हें इसके साथ ही जीना पड़ता है। 

 

 

अर्जुन कपूर ने कहा कि ऑडियंस तक पहुंचने के लिए सेलेब्स मीडिया पर निर्भर होते हैं लेकिन कुछ भी लिखने से पहले पत्रकारों को एक बार सेलेब्स से बार बात करनी चाहिए। 

एक्टर ने ये भी कहा कि उन्होंने आज तक अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं छुपाया। उन्होंने कहा कि मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की फेक खबर को लेकर उन्होंने इसलिए बयान दिया क्योंकि उन्हें एक गलतफहमी का अहसास हुआ था। 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News