सैक्स कॉमेडी फिल्‍म के प्रमोशन में बिजी हुई सनी लियोनी, PICS

Monday, Apr 27, 2015-12:32 PM (IST)

मुंबई : इन दिनों चर्चा में बनी हुई एक्ट्रैस सनी लियोनी शनिवार को मुंबई के एक मॉल में स्पॉट की गईं। वह यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ''कुछ कुछ लोचा है'' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। फिल्म के एक्टर राम कपूर भी उनके साथ थे।  

यहां फिल्म के बारे में बताते हुए सनी ने बताया, "8 मई को रिलीज होने जा रही मेरी यह फिल्म एक पटेल परिवार का कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें प्रवीण पटेल (राम कपूर) सनाया (सनी लियोनी) को डेट करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।"

इस दौरान सनी ने राम कपूर के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान उन्होंने और राम ने काफी मस्ती की। इवेंट में सनी ने न केवल फिल्म का प्रमोशन किया, बल्कि  राम कपूर के साथ डांस भी किया।

 देवांग ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी लियोनी और राम कपूर के अलावा इवलिन शर्मा, नवदीप छाबड़ा और सुचित्रा त्रिवेदी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News