'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बीच होली के रंग में सराबोर दिखे यूट्यूबर Ashish Chanchlani, वीडियो वायरल

Saturday, Mar 15, 2025-03:10 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में हुआ विवाद अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं और इससे जुड़ी खबरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस विवाद में फंसे पॉपुलर यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी खबरों में छाए हुए हैं। विवाद के बाद अब आशीष को होली के रंग में डूबे हुए देखा गया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस और यूजर्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

होली सेलिब्रेशन में दिखे आशीष चंचलानी         

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आशीष चंचलानी अपने दोस्तों के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आशीष पूरी तरह से रंगों में सराबोर हैं और मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, 'आशीष चंचलानी ने अपने दोस्तों संग जमकर होली का जश्न मनाया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

आशीष के इस वीडियो पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ब्रेकिंग न्यूज – इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद आशीष ने आखिरकार सांस ली।', दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'उसे तो विवाद के बाद नरक में चला जाना चाहिए था।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, 'इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद आशीष की चाल ही बदल गई।' कुछ फैंस ने आशीष का स्पोर्ट करते हुए लिखा, 'तो क्या अब मातम मनाए?', एक और यूजर ने लिखा, 'भाई जल्दी कमबैक करो, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं।' वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा, 'तो क्या अब जीना छोड़ दे?'

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने पेरेंट्स की सेक्स लाइफ को लेकर एक भद्दा कमेंट किया था। उनके इस बयान के बाद पूरे देश में नाराजगी देखने को मिली और लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर इस शो की आलोचना की। विवाद के बाद शो से जुड़े कई सेलेब्रिटीज को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। चंचलानी, जो इस शो का हिस्सा रहे हैं, पहले भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि 'इस सिचुएशन से हम लड़ लेंगे।'


 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News