''मैं तुमसे प्यार करता हूं लेकिन अगली बार..विवाद के बाद पॉडकास्ट पर वापस लौटे रणवीर इलाहाबादिया पर Ashish Chanchlani ने कसा तंज !
Monday, Mar 31, 2025-02:47 PM (IST)

मुंबई: रणवीर इलाहाबादिया बीते कई समय से विवादों में फंसे हुए थे। पिछले कुछ दिनों में उन्हें और उनके परिवार को काफी कुछ सहना पड़ा है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें काफी नफरत मिली थी। बड़े पैमाने पर लोग उनके शो को ब्वायकॉट करने की बात कर रहे थे।
वहीं अब कोर्ट से यूट्यूबर फ्री हो गए हैं और अपने काम पर वापस लौट रहे हैं।हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रणवीर ने अपनी गलती मानते हुए नई शुरुआत की बात की थी।
यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी इस वीडियो पर अब कमेंट किया है। दरअसल, वो भी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में भी शामिल थे, क्योंकि वो भी उस शो के पैनलिस्ट थे। अब उन्होंने रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा- 'मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन अगली बार जब तुम मुझसे मिलो तो कृपया मेरे पास चुटकुले मत सुनाना।' इसके बाद हाथ जोड़कर हंसने वाली इमोजी लगाई है।
इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी
ये पूरा मामला उस समय का है जब समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर इलाहबादिया गेस्ट के तौर पर आए थे। उन्होंने इस दौरान माता-पिता को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद से ये पूरा विवाद शुरू हुआ था। इसने रणवीर इलाहाबादिया की मुसीबत बढ़ा दी और उन पर एफआईआर भी हुई। रणवीर को इसके लिए ऑनलाइन माफी भी मांगनी पड़ी थी। इस विवाद में आशीष, समय रैना और अपूर्वा मखीजा भी शामिल थे जिन पर कानूनी कार्रवाई हुई थी।