''झूठे वादों से मैं झुकने वाला नहीं'' आसिम रियाज ने बिना नाम लिए सलमान पर कसा तंज,बोले-''मेरे नाम यूज...मुझे एंजाइटी और प्रेशर दिया''

Tuesday, Aug 23, 2022-08:35 AM (IST)

मुंबई: 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आसिम  'बिग बॉस 13' के विनर ना बन पाए हों लेकिन उन्होंने शो के दौरान लाखों दिल जीते।  वह ना केवल एक माॅडल है बल्कि रैपर भी हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियोज रिलीज हो चुके हैं। ट्विटर पर भी वह लगातार ट्रेंड होते रहते हैं। आसिम रियाज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं, जो उनकी हर एक्टिविटी पर नजर बनाए रहते हैं।

PunjabKesari

एक बार फिर उनका नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बार वजह कहीं न कहीं सलमान खान हैं।आसिम रियाज ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया जिसे देख ऐसा लग रहा है कि वह सलमान खान पर तंज कस रहे हों।  

PunjabKesari

दरअसल, कुछ समय पहले बी-टाउन के गलियारों से खबरें आईं थी कि  आसिम रियाज बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। खबरें थे कि आसिम कोएक्टर सलमान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' एक अहम रोल देने वाले हैं। कई मीडिया पोर्टल्स ने इस बात की पुष्टि भी की थी लेकिन बाद में ये खबर आई कि आसिम को आयुष शर्मा ने रिप्लेस कर दिया है  हालांकि अब वह खुद भी इस मूवी से आउट हो चुके हैं।

PunjabKesari

 

खैर आसिम के पोस्ट की बात करें तो इसमें लिखा है-'मेरे पिता को मुझे इंडस्ट्री के सबसे इनफ्लुएंशियल पर्सनालिटी से एक प्रोजेक्ट देने का वादा किया गया था। एक साल से ज्यादा वक्त तक उन्होंने इस प्रोजेक्ट का प्रचार करने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया।

PunjabKesari

सभी बड़े मीडिया संस्थानों ने इस बारे में बात की और इसकी पुष्टि भी की लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ये सभी झूठे वादे मुझे झुका नहीं पाएंगे। उन्होंने जो मुझे एंजाइटी और प्रेशर दिया है वह मुझे वो करने से नहीं रोक पाएगा जो मैं अभी कर रहा हूं इसलिए मुझे अपने तौर से दुनिया को जीने दो।' अब यहां आसिम रियाज बिना सलमान का नाम लिए उन पर निशाना साध रहे हैं।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News