B''Day Spcl: पहली ही फिल्म में बिकिनी पहन कर मचाया था तहलका, शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी ये एक्ट्रेस

Tuesday, Aug 27, 2019-11:27 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम। एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के रूप में ही नहीं बल्कि टॉक शो होस्ट के रूप में भी बॉलीवुड में अपने लिए एक जगह बनाई है। नेहा धूपिया ने साल 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और 2002 में ही मिस यूनिवर्स के रूप में टॉप टेन में शामिल हुई थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sea-sleep-eat-repeat ... loving each day ... thank you @centaragrandmaldives #ootd @since1988.in

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on Aug 26, 2019 at 3:01am PDT

नेहा धूपिया की पढाई दिल्ली से हुई ।एक्ट्रेस ने हाल ही में काम से छुट्टी ली है और अब मालदीव में पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति अंगद बेदी के साथ कुछ फोटोज भी शेयर किए थे।  

PunjabKesari, Neha Dhupia Birthday

1994 में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट मलयालम फिल्म 'मिन्नरम' में नजर आने वाली नेहा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'कयामत- सिटि अंडर थ्रेट' से किया था। पहली ही फिल्म में बिकिनी में दिखने वाली नेहा तभी से एक के बाद एक बोल्ड फिल्म करती गई। फिल्म में नेहा के अलावा अजय देवगन और सुनील शेट्टी भी थे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नेहा धूपिया की ही हुई।

PunjabKesari, Neha Dhupia Birthday

इसके बाद फिल्म 'जूली' में अपनी बोल्ड भूमिका से भी उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। नेहा की शादी उनसे 3 साल छोटे एक्टर अंगद बेदी से हुई है। नेहा और अंगद ने पिछले साल ही शादी की थी। जिससे इनके 9 महीने की एक बेटी है। कहा जाता है नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और शादी के 6 महीने बाद ही उनके बेटी मेहर का जन्म हुआ। 

PunjabKesari, Neha Dhupia Birthday

वर्कफ़्रंट पर, अंगद इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर गुंजन सक्सेना की अपकमिंग बायोपिक में जान्हवी कपूर के ऑन-स्क्रीन भाई के रूप में दिखाई देंगे। यह फिल्म शरण शर्मा द्वारा निर्देशित होगी और इसमें पंकज त्रिपाठी भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे, और भारतीय वायुसेना के अधिकारी गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है, जो भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलट है। दूसरी तरफ, नेहा एमटीवी रोडीज रियल हीरोज की शूटिंग कर रही थीं।

PunjabKesari, Neha Dhupia Birthday


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News