16 की उम्र में Baby Driver फेम एक्टर जोसेफ मीक का निधन, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

Thursday, Dec 26, 2024-11:38 AM (IST)

लंदन: हॉलीवुड फिल्म बेबी ड्राइवर फेम जोसेफ मीक अब हमारे बीच नहीं रहे। जोसेफ मीक महज 16 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। एक्टर की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस खबर से उनके फैंस का भी दिल टूट गया है। हर किसी की आंखें नम हैं। वहीं परिवार पर भी दुखों को पहाड़ टूट गया है। 

PunjabKesari

 

एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये हादसा 19 दिसंबर को हुआ था। जानकारी के अनुसार वो चलती गाड़ी से नीचे गिर गए थे। जेफरसन काउंटी कोरोनर कार्यालय के अनुसार 19 दिसंबर की रात 10:45 बजे उन्हें गंभीर हालात में पाया गया। इसके बाद उन्हें यूएबी हाॅस्पिटल में लाया गया। एक्टर ने अस्पताल में तकरीबन दो दिन तक संघर्ष किया।  वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

PunjabKesari

 वहीं वेस्टेविया हिल्स पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हडसन की मौत से हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी मातम छा गया है। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News