हिट एंड रन केस में असम की एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप गिरफ्तार, उर्वशी रौतेला का गहनों से भरा बैग चोरी..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Thursday, Jul 31, 2025-06:19 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ हाल ही में एक बड़ी घटना हो गई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि लंदन के गैटविक हवाई अड्डे से उनका 70 लाख के गहनों से भरा लग्जरी बैग चोरी हो गया है। उन्होंने अपना बैग ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। वहीं, असम की मशहूर एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को 25 जुलाई को गुवाहाटी में हुए हिट एंड रन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस दुर्घटना में नलबारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के 21 वर्षीय छात्र समीउल हक की मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार, 30 जुलाई को गुवाहाटी से नंदिनी कश्यप को गिरफ्तार किया और उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

बेटी के जन्म के बाद से ही अस्पताल के चक्कर लगा रही इशिता दत्ता, बेटा वायु भी बीमार, बोलीं-'ये महीना वाकई बहुत मुश्किल रहा
 
'दृश्यम' एक्ट्रेस इशिता दत्ता हाल ही में एक बेटी की मां बनी है, जिसके नाम का खुलासा उन्होंने हाल ही में किया था। दूसरी बार मां बने इशिता को डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। इसी बीच उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि दोबारा मां बनने के बाद से ही वो और उनका बेटा वायु बीमार हैं। इशिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और बेटे की झलक शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। 

 

मिस यूनिवर्स की परछाई मत बनो..सुष्मिता संग रहने पर यूजर ने दी ऐसी सलाह तो रोहमन बोले-मेरी जान, साथ में चमकती है
 
मॉडल रोहमन शॉल एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग ब्रेकअप के बाद भी काफी चर्चा में रहते हैं। भले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन कई बार उन्हें एक साथ देखा गया है। दोनों की बॉन्डिंग देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच प्यार अभी भी है। हाल ही में रोहमन ने सुष्मिता संग दोस्ती के 7 साल पूरे होने पर एक इमोशनल पोस्ट किया था, जिससे लोग   उनके रिश्ते की वर्तमान स्थिति को लेकर सवाल करने लगे। इसी बीच एक ट्रोल ने कमेंट करके कहा कि वो सुष्मिता की परछाई बनकर रह गए हैं, जिसका रोहमन ने भी स्टीक जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया।

 

प्रेमानंद महाराज के बारे में किए जा रहे गलत दावे पर दिशा की बहन ने जारी किया बयान, कहा-अन्याय के सामने चुप नहीं रहूंगी
 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर खुशबू पटानी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने मुंह मारने वाले बयान पर आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर भड़ास निकाली थी। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर उन लोगों की फटकार लगाई है, जिन्होंने कहा कि खुशबू ने प्रेमानंद महाराज के खिलाफ बयान दिया है। अपने स्टेटमेंट में खुशबू ने प्रेमानंद महाराज के बारे में किए जा रहे गलत दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लंदन एयरपोर्ट से चोरी हुआ उर्वशी रौतेला का गहनों से भरा बैग, एक्ट्रेस बोली- किसी ने मदद नहीं की
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ हाल ही में एक बड़ी घटना हो गई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि लंदन के गैटविक हवाई अड्डे से उनका 70 लाख के गहनों से भरा लग्जरी बैग चोरी हो गया है। उन्होंने अपना बैग ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। अपने साथ हुए इस वाक्य को लेकर एक्ट्रेस काफी दुखी और परेशान दिखीं।  

हिट एंड रन केस में असम की एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप गिरफ्तार, कार से टक्कर मार 21 वर्षीय छात्र को पहुंचाया मौत के मुंह

असम की मशहूर एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को 25 जुलाई को गुवाहाटी में हुए हिट एंड रन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस दुर्घटना में नलबारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के 21 वर्षीय छात्र समीउल हक की मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार, 30 जुलाई को गुवाहाटी से नंदिनी कश्यप को गिरफ्तार किया और उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया।


राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने बताया पत्नी के सपने में आई थीं मां, शादी में 42 मेहमानों को महसूस हुईं स्मिता पाटिल
 दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने इसी साल फरवरी में गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग शादी रचाई थी। कपल ने दिवंगत स्मिता पाटिल के बांद्रा स्थित घर में शादी रचाई थी। वहीं, अब हाल ही में एक्टर प्रतीक ने इस घर में शादी करने पर महसूस हुए एक खास राज का खुलासा किया है।

 Vijay Sethupathi: यौन शोषण के आरोपों पर विजय सेतुपति ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उसे बस कुछ मिनटों की शोहरत चाहिए

 साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति पर हाल ही में एक महिला ने यौन शोषण के  आरोप लगाए, जिसके बाद एक्टर विवादों में फंस गए। महिला ने उन पर एक लड़की को गंदगी में धकेलने का आरोप लगाया और कहा कि उसने सालों तक उसके साथ खिलवाड़ किया। वहीं, अब इन सब घिनौने आरोपों पर विजय सेतुपति ने अपनी चुप्पी तोडी़ है और अपने ऊपर लगे आरोपों का पूरी तरह खंडन किया है।


शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध बनाए..महिला ने रैपर वेदान पर लगाया बलात्कार का आरोप, हुई FIR
साउथ इंडस्ट्री से यौन शोषण के आरोपों के मामले इस वक्त खूब सामने आ रहे हैं। जहां बीते दिन एक महिला ने विजय सेतुपति पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वहीं, अब वेदान नाम से मशहूर मलयालम रैपर और सॉन्ग राइटर हिरंदास मुरली पर एक महिला डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाते हुए यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है।

 
 
आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन का Jab We Met मूमेंट, तीनों को एक साथ देख फैंस बोले-Old Is Gold 

बॉलीवुड की तीन दिग्गज एक्ट्रेसेस- आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन — हाल ही में एक साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर करती हुई नजर आईं। इनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें तीनों अनुभवी और सम्मानित कलाकार एक साथ नजर आ रही हैं। यह पल बॉलीवुड के स्वर्णिम युग की याद दिला रहा है और फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
 
अमिताभ ने सैनिकों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा को किया सलाम, कहा-वे अपने प्राणों का बलिदान देते हैं और हम चैन की नींद लेते  
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर एक दिन बिताया और इसके बाद उन्होंने सैनिकों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सलाम किया है। एक्टर ने अपने हालिया पोस्ट में भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति प्रशंसा और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने इस अनुभव को अपने जीवन का कभी न भूल पाने वाला पल बताया है।
 

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News