दूसरी बार पिता बने ''बिग बॉस 17'' फेम अरुण श्रीकांत:नवरात्रि पर घर आई लक्ष्मी, लाडली को बाहों में भर खूब लुटाया प्यार
Friday, Sep 26, 2025-11:38 AM (IST)

मुंबई: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अरुण श्रीकांत महाशेट्टी इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिर वह दूसरी बार पापा जो बन गए हैं वो भी नवरात्रि के दिनों में। जी हां, नवरात्रि पर उनके घर लक्ष्मी आई है। यूट्यूबर की पत्नी मलाक ने प्यारी की बेटी को जन्म दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों से भर दिया।
बता दें कि बिग बॉस 17 में अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने हिस्सा लिया था जब उनकी पत्नी मलक और बेटी फैमिली वीक में शो में नजर आए थें। इस दौरान भी मलक प्रेग्नेंट थी लेकिन किसी वजह से उनका मिस्कैरज हो गया था।
अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने 15 मार्च 2021 में मलक से शादी रचाई थी। अब शादी के 4 साल बाद कपल दोबारा पेरेंट्स बनने जा रहा है।
अरुण श्रीकांत महाशेट्टी पहले से एक बेटी के पिता हैं जिसका नाम जूरी है जो बिल्कुल अपनी मम्मी की तरह दिखती हैं। अब एक बार फिर कपल के घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजी।
में नजर आ चुके मशहूर यूट्यूबर अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने हाल ही में अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। अरुण जल्द ही पापा बनने वाले हैं। जी हां, यूट्यूबर की पत्नी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अरुण के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। यह खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को दी है।