दीपिका कक्कड़ को हॉस्पिटल ले जा रहे शोएब इब्राहिम ने कार में गाया ऐसा गाना, हंसते लोट-पोट हुईं की एक्ट्रेस

Friday, Jun 20, 2025-01:57 PM (IST)


मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने कुछ दिनों पहले ही  बताया था दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर है तो उनके फैंस टेंशन में आ गए थे। खैर अब दीपिका की लिवर की सर्जरी हो चुकी है और अब वो घर भी वापस आ चुकी हैं। दीपिका की तबीयत पहले से बहुत बेहतर है। शोएब अपने व्लॉग में उनकी हेल्थ की जानकारी देते रहते हैं।अब शोएब दीपिका को हॉस्पिटल लेकर गए थे।जहां पर उनकी ड्रेसिंग हटनी थी। शोएब ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में ये सब जानकारी दी है। इसके साथ ही दीपिका-शोएब के बेटे का 21 जून का बर्थडे है जिसकी तैयारी में दोनों लगे हुए हैं।

PunjabKesari

शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि वो दीपिका को कोकिलाबेन हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। वो कहते हैं- 'दीपिका के ड्रेन बैग निकलना है और ड्रेसिंग हटने वाली है जिसके लिए हम जा रहे हैं।  डॉक्टर ने कहा था कि आप घर पर भी इसे हटा सकते हैं लेकिन हम जा रहे हैं ताकि एक बार सब डॉक्टर चेकअप कर लें।कुछ ब्लड टेस्ट भी दीपिका के होने वाले हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aks (@mera_aks2020)

वहीं जब शोएब ने दीपिका को हॉस्पिटल ले जाते हुए कार में सोनू निगम का मशहूर गाना ‘दिल पे चलाई छूरियां’ बजाया, तो ये गाना सुनते ही एक्ट्रेस हंस-हंसकर लोटपोट होने लगीं और मजाकिया अंदाज में शोएब से हाथ जोड़कर कहने लगती हैं कि “प्लीज इसे बंद कर दो, मैं तुमसे भीख मांगती हूं।'

 

शोएब ने बताया कि डॉक्टर को दिखा दिया है। उन्होंने कहा है कि आप परसो मत आना। ब्लड टेस्ट करवाकर रिपोर्ट भेज देना। अगर रिपोर्ट कुछ ऊपर-नीचे होगी तो हम देख लेंगे नहीं तो एक महीने बाद दिखाने के लिए आना है।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News