Bigg Boss 18: Shrutika Arjun का मास्टरस्ट्रोक, 6 कंटेस्टेंट्स को हराकर बनीं ‘टाइम गॉड’
Wednesday, Dec 18, 2024-05:25 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_12image_17_23_288371675shrutika.jpg)
बाॅलीवुड तड़का : बिग बॉस 18 में एक कंटेस्टेंट ऐसी हैं, जो पहले से बहुत अलग नजर आ रही हैं। ये हैं श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun), जिन्होंने अपनी एंटरटेनिंग पर्सनालिटी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। शुरुआत में उन्हें एक हंसमुख और बबली लड़की माना जा रहा था, लेकिन अब पता चला है कि वो एक सख्त और समझदार खिलाड़ी हैं।
शुरुआत में थीं एंटरटेनर, अब बनीं चैलेंजर
श्रुतिका का गेम शुरुआत में थोड़ा हल्का-फुल्का था, और वो घर के माहौल को एंटरटेन करने की कोशिश करती थीं। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, उन्होंने अपनी असली स्ट्रेटेजी को दिखाना शुरू किया। उन्होंने ग्रुप में होते हुए भी अपनी खुद की राय रखी और कई बार विरोधियों को एक्सपोज़ भी किया।
दोस्ती और दुश्मनी का नया समीकरण
जब श्रुतिका करणवीर मेहरा के ग्रुप का हिस्सा थीं, तो उन्होंने शिल्पा शिरोडकर को एक्सपोज़ कर नॉमिनेट किया था। इसके बाद भी श्रुतिका का खेल बहुत ही चालाकी से चलता गया। उन्होंने नायरा बनर्जी से अलग रिश्ता बनाए रखा और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स से भी अच्छा समीकरण बनाया। खासकर दिग्विजय राठी से उनकी दोस्ती ने उन्हें शो में एक मजबूत स्थान दिलाया, हालांकि अब उनका रिश्ता थोड़ा बदल चुका है।
'टाइम गॉड' बनकर मारी बाजी
आज बिग बॉस के घर में एक अहम टास्क होने वाला है, जिसमें 'टाइम गॉड' बनने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स को अपनी टोकरी में पड़े फलों की रक्षा करनी होगी। इस टास्क में श्रुतिका अर्जुन ने चुम दरांग, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर, करणवीर मेहरा और दिग्विजय राठी जैसे मजबूत खिलाड़ियों को हराकर घर की नई टाइम गॉड बनने का दावा किया है। हालांकि, ये जीत कैसे हासिल हुई, ये आज रात के एपिसोड में ही पता चलेगा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि श्रुतिका ने इस टास्क को जीतने के लिए रजत दलाल के साथ कुछ खास समीकरण बनाए हैं।
आखिरकार अब श्रुतिका बन चुकी हैं 'टाइम गॉड', और आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि उनकी ये पावर किस तरह से गेम को बदलती है।