बोनी कपूर का बड़ा फैसला, अब एक ही छत के नीचे रहेंगे बच्चों के साथ
Monday, Jul 30, 2018-01:51 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क बॉक्स अॉफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की सक्सेस के बाद पूरा कपूर परिवार काफी खुश नजर आ रहा है।
परिवार की बात करें तो श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर के चारों बच्चे अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर एक दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं। अक्सर इनको एक साथ स्पॉट किया जाता है।
इतना ही नहीं अर्जुन भी बड़े भाई होने का पूरा फर्ज अदा करते हुए दिखाई देते है। वे अंशुला की ही तरह जाह्नवी-खुशी को भी सपोर्ट करते हैं। वहीं कैमरे के सामने चारों भाई बहनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
खबरो के मुताबिक इनके एक साथ रहने में काफी समस्या आ रही है। बताया जा रहा है कि जाह्नवी-खुशी जहां रहते हैं वहां श्रीदेवी से जुड़ी यादें हैं, वहीं अर्जुन-अंशुला जहां रहते हैं वहां उनकी मां मोना कपूर रहा करती थीं। दोनों ही घरों से बच्चों के इमोशन जुड़े हुए हैं। अब बोनी किस तरह से चारों बच्चों को एक छत के नीचे लेकर आते हैं ये काफी दिलचस्प होगा।