पंजाबी सिंगर अफसाना और साज की शादी रुकवाने कोर्ट पहुंची महिला, लगाया धोखे से तलाक देने का आरोप

Wednesday, Jan 12, 2022-04:55 PM (IST)

मुंबई. पंजाबी सिंगर अफसाना खान 'बिग बॉस 15' में नजर आई थी। शो में शमिता शेट्टी से लड़ाई और हिंसक बर्ताव के कारण निकाल दिया गया था। अब एक बार फिर अफसाना सुर्खियों में आ गई है। अफसाना के मंगेतर साज शर्मा पर छत्तीसगढ़ की एक महिला ने धोखे से तलाक देने का आरोप लगाया है।

PunjabKesari
अफसाना ने बिग बॉस में जाने से पहले साज शर्मा के साथ सगाई की थी। सिंगर ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। अफसाना इस साल साज शर्मा से शादी करने वाली हैं। इसी बीच इस खबर ने उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ की रहने वाली अनुग्रह रंजन उर्फ अनु शर्मा नाम की महिला ने दावा किया है कि साज शर्मा ने उसे धोखे से तलाक दिया। दोनों की पहले शादी हो चुकी है। इस महिला ने मोहाली कोर्ट में एक याचिका दायर कर अफसाना खान और साज शर्मा की शादी रुकवाने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया कि साज शर्मा ने उससे 6 सितंबर 2014 को शादी की थी। उन दोनों की एक बेटी भी है। शादी के बाद वह और साज शर्मा जीरकपुर रहने आ गए थे। लेकिन जब दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया तो वह होमटाउन रायपुर लौट गई।

PunjabKesari
महिला ने कहा- उसे दिसंबर 2021 में पता चला था कि अफसाना खान और साज शर्मा शादी करने वाले हैं। तब उस महिला ने साज से संपर्क करने की भी कोशिश की, पर कोई फायदा नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसी दौरान महिला को साज शर्मा के परिवार से पता चला कि उनका तो 2019 में तलाक हो चुका है। साज ने गलत पता दिया था, इसलिए उस महिला को कोई समन या नोटिस नहीं मिला। अनु शर्मा ने ये भी बताया उसकी मुलाकात साज शर्मा से कैसे हुई। साज शर्मा काम के सिलसिले में रायपुर आते रहते थे और उसी दौरान दोनों मिले। वह ओडिशा के एक पावर प्लांट में एक कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करते थे।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News