शादी के 9 साल बाद टूटा रिश्‍ता:हुनर हाली ने दी पति मयंक गांधी से तलाक की अर्जी,वकील सना रईस खान लड़ेंगी केस

Wednesday, Aug 20, 2025-12:43 PM (IST)

मुंबई: 'थपकी प्यार की' और 'कहानी घर घर की' जैसे टीवी शोज में नजर आईं हुनर हाली इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हुनर हाली शादी के 9 साल बाद पति मयंक गांधी से तलाक ले रही हैं। हुनर हाली ने कोर्ट में पति से तलाक की अर्जी दे दी है। उनका केस मशहूर वकील सना रईस खान लड़ेंगी जो 'बिग बॉस 17' में भी नजर आई थीं।

PunjabKesari

हुनर हालीऔर मयंक गांधी के तलाक की खबरें पिछले कई दिनों से आ रही थीं पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताया नहीं गया था पर अब इसकी पुष्टि हो चुकी है। दोनों ने शादी के 9 साल बाद तलाक का फैसला किया। यह भी कहा गया कि हुनर हाली पति मयंक से अलग रह रही हैं। उन्होंने अपने नाम से 'गांधी' सरनेम तक हटा दिया।

PunjabKesari

हुनर हाली का तलाक का केस सना रईस खान लड़ेंगी। उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में पहले आरोपी अवीन साहू का पक्ष लड़ा था और उसे जमानत दिलवाई थी। इसके बाद आर्यन का केस और मजबूत हो गया था।

PunjabKesari

 

यही नहीं सना ने टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के लिए उनकी सौतेली बेटी ईशा के खिलाफ मानहानि का केस लड़ा था। इतना ही नहीं शीना बोरा मर्डर केस में सना रईस खान ने इंद्राणी मुखर्जी को रीप्रेजेंट किया था। अब सना रईस खान के पास हुनर हाली और मयंक गाधी के तलाक का हाई प्रोफाइल केस है। इसमें वह हुनर हाली की तरफ से कोर्ट में लड़ेंगी। 

PunjabKesari


हुनर हाली की बात करें, तो वह 'छल शह और मात', 'एक बूंद इश्क', 'ससुराल गेंदा फूल', 'दहलीज' और 'मुक्ति बंधन' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। उन्होंने साल 2016 में टीवी एक्टर और 'स्प्लिट्सविला 7' के विनर मयंक गांधी से शादी की थी। दोनों की यह अरेंज मैरिज थी। मयंक गांधी और हुनर हाली को उनके परिवार वालों ने मिलवाया था।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News