रेडियो थेरेपी के बाद छवि मित्तल ने पति संग किया एनर्जेटिक डांस, वीडियो शेयर कर बोलीं- ''मैं अंत समय तक आपके लिए रहूंगी''

Tuesday, May 31, 2022-01:53 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल कुछ दिनों पहले ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी को लेकर काफी सुर्खियों में आई थीं। सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने बड़ी हिम्मत दिखाई, पहले की तरह नॉर्मली अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पैंड करने लगी। हाल ही में एक्ट्रेस की रेडियो थेरेपी शुरू हुई, जो 20 दिनों तक चली। इस बात की जानकारी छवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। वहीं अब लेटेस्ट शेयर किए वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति संग डांस करती नजर आईं, जिसका वीडियो खूब देखा जा रहा है।


PunjabKesari

 

छवि मित्तल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह पति मोहित हुसैन संग मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक टॉप और डेनिम पहने कैजुअल दिख रही हैं। उनके पति ब्लू टी और शॉर्ट्स में कैजुअल लग रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ''आप @mohithussein परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन आप मेरे लिए परफेक्ट हैं। मैं समय के अंत तक आपके लिए रहूंगी, जैसे आप हैं ❤️#बेस्टहसबैंड.'' इस वीडियो को देख छवि के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जता रहे हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, एक्ट्रेस छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद धीरे-धीरे इस गंभीर बीमारी से उभर रही हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए फैंस को प्रेरणा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो छवि मित्तल टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वह एक चुटकी आसमान, डॉली की शादी से लेकर तीन बहूरानियां समेत कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर छवि मित्तल अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

 

 

 

 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News