''आपको संघर्ष करना होगा..चित्रांगदा सिंह ने शेयर किया बॉलीवुड से जुड़ा अनुभव, कहा-इंडस्ट्री में राजनीति और पावर गेम होता है
Monday, Dec 29, 2025-04:09 PM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह एक ओर जहां हालिया रिलीज फिल्म ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर’ को तारीफें बटोर हैं। वहीं दूसरी तरफ वह सलमान खान के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म की चर्चाओं के बीच हाल ही में इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव को शेयर किया और बताया कि इंडस्ट्री में प्रभावशाली लोग आपके सामने कितनी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं।

हाल ही में एक बातचीत में चित्रांगदा ने ये माना कि इंडस्ट्री में राजनीति और पावर गेम होता है। इंडस्ट्री के प्रभावशाली लोग हमेशा बाधाएं खड़ी करते हैं, खासकर जब दांव ऊंचे हों। उनका मानना है कि इस इंडस्ट्री में बहुत कुछ हासिल करने और खोने को है। जब भी आप ऐसी जगह पर होते हैं जहां शोहरत और बहुत कुछ हासिल करने की गुंजाइश होती है, तो आपके रास्ते में बहुत से लोग खड़े हो जाते हैं। जैसे-जैसे जोखिम बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे लोग आपके रास्ते में आने लगते हैं। या तो आपको उनसे लड़ना होगा, उनका सामना करना सीखना होगा या फिर किस्मत को अपने साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।

इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में चित्रांगदा ने कहा कि मेरे मामले में भाग्य और संघर्ष दोनों ही थे। आपको दोनों पर भरोसा करना होगा। एक से कुछ नहीं होगा। आपको संघर्ष करना होगा और भाग्य पर निर्भर रहना होगा कि सब ठीक हो जाए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो चित्रांगदा सिंह इस साल 'परिक्रमा', 'हाउसफुल 5', 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' और 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' जैसी फिल्मों में नजर आईं। वहीं, अब फैंस को उनकी ‘बैटल ऑफ गलवां’ का इंतजार है।
