सिर पर हैट, व्हाइट ब्लेजर...पेरिस में दीपिका पादुकोण ने लहराया हुस्न परचम, एफिल टॉवर के सामने दिए गजब पोज
Tuesday, Mar 11, 2025-12:22 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। वह पहली भारत की एक्ट्रेस हैं जो किसी फ्रेंच लग्जरी ब्रांड की हाउस एम्बेसडर के रूप में पेरिस में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। दीपिका इन दिनों पेरिस में हैं, जहां उन्होंने एफिल टॉवर के सामने पोज देते हुए कई शानदार तस्वीरें शेयर की। फैंस दीपिका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह व्हाइट ब्लेजर और सिर पर हैट पहने बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बॉटम, मैचिंग हील्स और हाथों में दस्ताने पहने हैं। अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, कानों में स्टड्स और डार्क रेड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है।
उन्होंने अपने बालों को ब्रेडेड चोटी में सेट किया, जिससे उनका पूरा अंदाज और भी आकर्षक लग रहा है।
तस्वीरों में वह एफिल टॉवर के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।
दीपिका का यह लुक देखकर न केवल उनके फैंस, बल्कि उनके पति रणवीर सिंह भी हैरान रह गए। रणवीर ने अपनी पत्नी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हे भगवान मुझ पर रहम करें," जो उनके प्यार और हैरानगी को दिखाता है।
दीपिका का कमबैक
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। मां बनने के बाद दीपिका ने काम से कुछ महीने का ब्रेक लिया, लेकिन अब वह फिर से काम पर लौट आई हैं।