मां बनने के डेढ़ महीने बाद ही दीपिका पादुकोण ने काम पर की वापसी, न्यू मॉम की फिटनेस देख फैंस हैरान

Wednesday, Oct 16, 2024-02:31 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों मदरहुड को एंजॉय रही हैं। एक्ट्रेस ने पिछले महीने 8 सितंबर को रणवीर सिंह के पहले बच्चे यानी बेटी को जन्म दिया था, जो अब करीब डेढ़ महीने की हो गई हैं। इसी बीच न्यू मॉम ने स्क्रीन पर वापसी कर ली है। उनके पति रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी शेयर की है।


रणवीर सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। दरअसल, रणवीर ने एक विज्ञापन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पत्नी दीपिका भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर कर रणवीर ने कैप्शन में लिखा- 'ख्याल ही घर को घर बनाता है।' 


View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

इस वीडियो पर फैंस और उनके दोस्तों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं, लेकिन, इस वीडियो में दीपिका की फिटनेस सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही हैं। लोगों का कहना है कि दीपिका ने मां बनने के महीने भर बाद खुद को कैसे इतना फिट कर लिया।

 

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बी-टाउन इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। हालांकि, शादी से पहले कपल ने कई साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट कि था। वहीं शादी के 6 साल बाद अब दीपवीर माता-पिता बनकर बेहद खुश हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News