ब्लैक गाउन और स्मोकी आई...मां बनने के 5 महीने बाद शेप में लौटी दीपिका, ''मिसेज भवनानी'' की नई तस्वीरें देख लड़कियां तक फिदा
Thursday, Feb 13, 2025-12:48 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक प्यारी सी बेटी दुआ की मां हैं। बेबी दुआ के होने के बाद से लाइमलाइट से दूरी बनाए रखीं हालांकि, वो धीरे-धीरे अब वर्क फ्रंट पर लौटती नजर आ रही हैं। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट, सब्यसाची मुखर्जी के फैशन शो और परीक्षा पर चर्चा में दिखाई देने के बाद अब दीपिका ने देश के बाहर रेप्युटिड ब्रैंड के इवेंट का हिस्सा लिया। इस इवेंट में भी दीपिका का लुक एकदम स्ले करने वाला था। लड़के तो लड़के, लड़कियां तक दीपिका के हुस्न पर फुल टू लट्टू होती दिखाई दी।
दीपिका पादुकोण मिडिल ईस्ट में आयोजित हुए कार्टियर के 25वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनी थीं। ये पहला विदेशी इवेंट है, जिसमें वो दुआ के बर्थ के बाद दिखाई दीं। दीपिका नामी ब्रैंड कार्टियर की ब्रैंड एम्बेसडर हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऐसा गाउन चुना जो लुक में ओटीटी एलिमेंट को ऐड कर रहा था।
जेड बाय एमके ब्रैंड का उनका ब्लैक अटायर फ्लोर लेंथ और फ्री-साइज का था।दीपिका लंबी हाइट की मालकिन है इसलिए उन पर ये फिट एंड फॉल काफी ज्यादा जच रहा था।गाउन की यूएसपी उसकी डीप प्लंजिंग नेकलाइन थी, जिसके साथ ऑफ शोल्डर डीटेलिंग पेयर की गई थी। इसकी स्लीव्स को बिशप स्टाइल का रखा गया था।
गले में दीपिका ने स्टेटमेंट नेकपीस पहना था जो ड्रेस के डीप नेक के कारण और अच्छे से हाइलाइट हो रहा था। न्यू मॉम ने अपने स्टनिंग लुक को डायमंड स्टड्स, फ्लॉलेस मेकअप विद स्मोकी आईज और स्टाइलिश बन के साथ राउंड ऑफ किया था। फैंस दीपिका के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।