आज हम एक परिवार...23 साल पुराने ''कट्टर'' फैन के साथ धर्मेंद्र का वेकेशन, सनी-बाॅबी देओल ने दिया ऐसा रिएक्शन

Friday, Oct 25, 2024-09:48 AM (IST)

मुंबई: दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद इन दिनों अपने जबरा फैन के साथ वेकेशन एंजाॅय कर रह हैं। इस दौरान की तस्वीर उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। शेयर की तस्वीर में धर्मेंद्र अपने फैन के कंधे पर हाथ रख पोज दे रहे हैं। दोनों कैमरे की ओर देख मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

पोस्ट के साथ लिखा- 'दोस्तों, 23 साल पहले अरुण सोफ्ता नाम का ये कट्टर फैन मिला था, प्यार बढ़ता गया, बढ़ता गया और आज हम एक परिवार हो चुके हैं। अरुण एक प्यारे और बहुत खुशमिजाज इंसान हैं। मैं उनके साथ अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहा हूं।' 

 

PunjabKesari

इस पोस्ट पर सनी देओल और बॉबी देओल ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार दिखाया है। धर्मेंद्र आखिर बार राॅकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। फिल्म में उनके और शबाना आजमी के लिपलाॅक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

 

वहीं अब धर्मेंद्र  की झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं। धर्मेंद्र जल्द ही 'इक्कीस' में श्रीराम राघवन की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अगस्त्य नंदा हैं। फिल्म 'इक्कीस' 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News