''बहू हो तो ऐसी'' दीपिका कक्कड़ ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया सासू मां का बर्थडे, सास-बहू की जोड़ी पर फैंस ने खूब लुटाया प्यार

Friday, Apr 29, 2022-02:58 PM (IST)

मुंबई: ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ अपने काम और पर्सनल लाइफ को एक-साथ बखूबी से चलाती हैं। जब से दीपिका ने शोएब इब्राहिम से शादी की है तब से लोकप्रिय टेलीविजन स्टार एक बहू गोल्स देती रहती हैं।

PunjabKesari

'बहू हो तो ऐसी' दीपिका कक्कड़ पर एकदम फिट बैठता है। परिवार के हर सदस्य के चेहरे पर खुशी कैसे लानी है दीपिका को ये बात अच्छे से पता है। जहां एक तरफ रोजा के बाद दीपिका अपने ससुराल वालों के लिए स्वादिष्ट इफ्तारी बनाई ।

PunjabKesari

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सास का बर्थडे भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस दौरान का वीडियो दीपिका ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। सास के बर्थडे पर दीपिका ने घर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया।

PunjabKesari

दीपिका ने सास को फूलों का गुलदस्ता देकर घर में स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने सास के बर्थडे पर खूब धमाल मचाया। फैंस दीपिका के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका और शोएब की ने 22 फरवरी 2018 को भोपाल में शादी की थी। दोनों ने टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में साथ काम किया था। शादी के बाद दीपिका ने इसलाम कबूल कर लिया और अपना नाम बदलकर फैजा कर लिया।

 

PunjabKesari

काम की बात करें तो दीपिका आखिरी बार ससुराल सिमर का 2 में नजर आईं थीं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने YouTube चैनल पर व्लाॅग शेयर कर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News