कार्डियक अरेस्ट ने ली ''पीछे तो देखो'' फेम अहमद शाह के छोटे भाई की जान,14 के एक्टर के निधन से दुखी पाक स्टार बोले-''हमारा उमैर चला गया''

Tuesday, Sep 16, 2025-11:28 AM (IST)

मुंबई: पाकिस्तानी चाइल्ड एक्टर 'उमैर शाह' अब हमारे बीच नहीं रहे।उमैर शाह 'पीछे तो देखो' मीम फेम अहमद शाह के भाई हैं। 15 सितंबर को उमैर शाह का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।  उमैर महज ने 14 की उम्र में अंतिम सांस ली। उमैर के चले जाने से उनका परिवार टूट गया। उमैर शाह के निधन की खबर से पूरी पाकिस्तानी इंडस्ट्री सदमे में हैं। 

PunjabKesari

 

भाई के निधन की खबर बताते हुए अहमद ने लिखा- 'हमारा लिटिल शाइनिंग स्टार छोड़कर चला गया। प्लीज मेरे भाई और परिवार को दुआओं में रखिए।' उन्होंने इस मैसेज के साथ उमैर शाह की फोटो भी शेयर की।

PunjabKesari

पाकिस्तानी एक्टर्स उमैर के निधन से शॉक्ड हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। फहाद मुस्तफा ने लिखा-'हमारा उमैर चला गया, शब्द नहीं हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Peer Ahmad Shah (@cuteahmadshah01)

उमैर शाह भी भाई अहमद की तरह पॉपुलर थे। वो पाकिस्तानी इंडस्ट्री में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम करते थे।उन्हें 'जीतो पाकिस्तान' और रमजान स्पेशल 'शान-ए-रमजान' में भी देखा गया था।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News