इस मशहूर एक्टर की किडनी संबंधी बीमारी से हुई मौत, इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा
Monday, Jan 05, 2026-11:05 AM (IST)
मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मलयालम सिनेमा के जाने-माने प्रोडक्शन कंट्रोलर और एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का निधन हो गया है। वे 4 जनवरी, रविवार के देर रात इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर आते ही उनके फैंस, सेलेब्स और करीबी सदमे में आ गए हैं।
कन्नन पट्टाम्बी के निधन की पुष्टि उनके बड़े भाई व एक्टर-डायरेक्टर मेजर रवि ने फेसबुक पोस्ट के जरिए की और छोटे भाई के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को रात करीब 11:41 बजे पालक्काड के न्यांगत्तिरी में अपने घर पर आखिरी सांस ली। अब उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 4 बजे न्यांगत्तिरी, पट्टाम्बी में उनके घर के परिसर में होगा।
ANI के अनुसार, कन्नन पट्टाम्बी की मौत किडनी संबंधित बीमारी से ग्रस्त होने से हुई है।
काम की बात करें तो कन्नन पट्टाम्बी सिनेमा में अपने खास योगदान के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक एक्टर और प्रोडक्शन टीम के एक अहम सदस्य के तौर पर काफी नाम कमाया। फिल्म पुलिमुरुगन उनकी सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी और मलयालम सिनेमा में एक लैंडमार्क फिल्म बन गई। वह ओडियन और 12th मैन जैसी सराही गई फिल्मों का भी हिस्सा रहे। इसके अलावा वे पिछले कुछ सालों में 'पट्टाम्बी अनंतभद्रम', 'वेट्टम' और 'कीर्तिचक्र' जैसी मशहूर फिल्मों में नजर आए।
कन्नन पट्टाम्बी की आखरी फिल्म
अब कन्नन पट्टाम्बी आखिरी बार फिल्म रचेल में पर्दे पर नजर आएंगे, जो अभी रिलीज होनी बाकी है।
