Bollywood Top News: 3 दिन बाद ICU से बाहर आईं दीपिका कक्कड़.... अल्लू अर्जुन-एटली की 700Cr की फिल्म में Deepika Padukone की एंट्री
Saturday, Jun 07, 2025-03:13 PM (IST)

मुंबई: मनोरंजन जगत में जून महीने का 7वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया है। जहां एक तरफ शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट शेयर किया है और बताया कि वो अब आईसीयू से बाहर वार्ड में शिफ्ट हो गई हैं। इसके अलावा 'स्पिरिट', 'कल्कि 2' से बाहर होते ही Deepika Padukone की लॉटरी लग गई। उनकी अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 में एंट्री हो गई है। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर..
दीपिका कक्कड़ और उनका पूरा परिवार इन दिनों कठिन दिनों से गुजर रहा है। कुछ दिन पहले ही दीपिका ने बताया था उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। हाल ही में उनकी एक सर्जरी हुई जिसके बाद उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम बताया था कि सर्जरी 14 घंटे चली और फिलहाल दीपिका आईसीयू में है। अब शोएब ने एक बार फिर से दीपिका का हेल्थ अपडेट शेयर किया है और बताया कि वो अब आईसीयू से बाहर वार्ड में शिफ्ट हो गई हैं।
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफैशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन खबर आई थी कि संदीप रेड्डी वांगा की आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण बाहर हो गई हैं। उनकी जगह तृप्ति डिमरी ने ली है लेकिन ये बात एक्ट्रेस के फैंस को पसंद नहीं आई। अब खबरें हैं कि उन्हें प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2' से भी बाहर कर दिया गया है। जी हां, इस फिल्म से भी पीछे हटने का उनका निर्णय कथित तौर पर 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की वजह है।
मां बनी RadhaKrishn फेम काजोल श्रीवास्तव, घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी
'राधाकृष्ण', 'ससुराल सिमर' फेम एक्ट्रेस काजोल श्रीवास्तव के घर खुशियों ने दस्तक दी। काजोल श्रीवास्तव मां बन गई हैं। शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस के घर घर बच्चे की किलाकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। काजोल ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति और भतीजे के साथ एक स्लेट पकड़ी हुई है, जिस पर लिखा है-लड़का हुआ है।
मनोरंजन जगत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान ने बाॅयफ्रेंड राॅकी जयसवाल संग शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको चौका दिया था। वहीं अब टीवी की पसंदीदा जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश चोरी छिपे शादी रचाने जा रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस रही हैं। पहली ही फिल्म यानी मैंने प्यार किया से इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली भाग्यश्री आज भले ही एक्टिंग से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में भाग्यश्री ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पति हिमालय दासानी ने उन्हें शादी के 35 साल बाद प्रपोज कर रहे हैं। दरअसल, भाग्यश्री की शिकायत थी कि हिमालय ने उन्हें कभी प्रपोज नहीं किया। भाग्यश्री और हिमालय की शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के पति ने उन्हें सरप्राइज देने का फैसला किया।
फिल्म मेकर मनीष गुप्ता पर ड्राइव को चाकू मारने का आरोप, FIR दर्ज
फिल्ममेकर मनीष गुप्ता के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। मनीष गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला किया। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने दी। बताया जा रहा है कि घटना 5 जून को मुंबई के वर्सोवा इलाके में मनीष गुप्ता के घर पर घटी। पुलिस ने 6 जून को फिल्ममेकर के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि, अभी तक मनीष गुप्ता को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (2), 115 (2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है।
नागार्जुन की बीवी के ठाठ पड़े नई नवेली दुल्हनिया और बड़ी बहू पर भारी
नागार्जुन अक्किनेनी के घर साल के अंदर दूसरी बार शहनाई बज गई है। पिछले साल दिसंबर में नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी की थी। वहीं अब नागार्जुनके छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी भी 6 जून को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैनब रावदजी संग घर बसा चुके हैं। दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें पूरा परिवार सज-धजकर साथ नजर आया। अखिल और जैनब की शादी घर में ही करीबी लोगों को मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति- रिवाजों के साथ हुई। जहां दूल्हन तो सुंदर लग ही रही थीं लेकिन साथ में जेठानी भी उन्हें टक्कर देती नजर आईं। लेकिन जब ध्यान सासू मां अमला अक्किनेनी की ओर गया तो बहुओं का पत्ता साफ हो गया।
'बादशाह' और 'सिर्फ तुम' जैसी फिल्मों पॉपुलैरिटी बटोर चुकी दीपशिखा नागपाल ने छोटे पर्दे पर भी काम किया है। हाल ही में उन्होंने अपनी दो शादियों के बारे में बात की और कहा कि अगर चीजें सही रहें तो वे फिर से नया रिलेशनशिप बना सकती हैं।
AA22xA6 Teaser: 'स्पिरिट', 'कल्कि 2' से बाहर होते ही Deepika Padukone की लगी लॉटरी
बी-टाउन की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफैशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते महीने खबर आई थी कि दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' का हिस्सा नहीं हैं। वहीं हाल ही में खबर आई कि दीपिका कल्कि के दूसरे पार्ट में नहीं है। अब इन सबके बीच दीपिका के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। अब उनकी एंट्री अल्लू अर्जुन और एटली की नई फिल्म में हो गई है जिसमें वह धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म का नाम AA22xA6 रखा गया है और इसमें दीपिका पादुकोण की झलक दिखाई गई है।