कभी भी आ सकती है परिणीति की तरफ से खुशखबरी, डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस!
Sunday, Oct 19, 2025-01:52 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा संग अगस्त 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। कपल की इस घोषणा के बाद से ही उनके फैंस उनके बेबी के जन्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इसी बीच एक परिणीति को लेकर नई खबर सामने आई है, जो उनके फैंस की उत्सुक्ता को और बढ़ा देगी।
बताया जा रहा है कि परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा भी जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति इस समय दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी डिलीवरी किसी भी वक्त हो सकती है।
मीडियाे रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा डिलीवरी के लिए मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुई हैं। हालांकि अभी तक उनके परिवार या टीम की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस की हालत पूरी तरह सामान्य है और डिलीवरी की तैयारी चल रही है।
दो साल पहले हुई थी शादी
बता दें, परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी सितंबर 2023 में उदयपुर में हुई थी। इस शाही शादी में कपल का परिवार, करीबी दोस्त और कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। अब शादी के दो साल बाद परिणीति और राघव अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव में कदम रखने वाले हैं। ऐसे में फैंस उनकी और उनके आने वाले बच्चे की सलामती की दुआएं कर रहे हैं।